घर के नजदीक 125 दिन के रोजगार की गारंटी बनी ग्रामीण परिवारों का सहारा
वीबी-जी-राम-जी योजना से राजबीर को मिला रोजगार. 409 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलने पर जताया हरियाणा सरकार का आभार.
BOL PANIPAT , 14 अक्टूबर। हरियाणा सरकार की वीबी-जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को घर के नजदीक रोजगार मिलने से उनकी आजीविका को सहारा मिल रहा है और वे अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे रहे हैं।
गांव नारायणा निवासी राजबीर ने बताया कि उन्होंने हरियाणा सरकार की वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया था। इस योजना के माध्यम से उन्हें घर के नजदीक 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें एक दिन की मजदूरी के रूप में 409 रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे उन्हें आर्थिक सहयोग मिला है और रोजगार के लिए दूर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती।
उन्होंने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण श्रमिकों को अपने क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है। सरकार की इस पहल से मेहनतकश लोगों को अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलती है। इसके लिए वह हरियाणा सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वीबी-जी-राम-जी योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार प्राप्त करने में सुविधा हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Comments