Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अन्य जजों के साथ कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 20, 2024 Tags: ,

-पर्यावरण बचाने का दिया संदेश।

-ज्यादा से ज्यादा लगाएं पेड़–सुदेश शर्मा

BOL PANIPAT : 20 जुलाई– शनिवार को कोर्ट परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश शर्मा व अन्य न्यायाधीश, अधीक्षक जिला न्यायालय पानीपत, प्रधान जिला बार एसोसिएशन पानीपत, जिला न्यायवादी व अन्य न्यायिक कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान न्यायिक परिसर में विभिन्न किस्म के 500 से अधिक वृक्ष लगाए गए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत सुदेश शर्मा ने सभी को इन पौधों का पोषण बच्चे की तरह करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में क्वीज, भाषण, स्पीच, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई जानी चाहिए। कुछ स्थानों पर मूवी, डॉक्यूमेंट्री आदि का प्रसारण करके भी लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्लास्टिक वातावरण के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग ना किया जाए। सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हमारे अनमोल पर्यावरण को बचाया जा सके।

Comments