Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस शहीदी दिवस सप्ताह के तहत पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए किया स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2025, अमर शहीदों के सम्मान में पुलिस विभाग की और से 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस शहीदी स्मृति दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस श्रृखला में जिला पुलिस द्वारा आमजन में देश भक्ति की भावना जागृत करने व शहीदों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजली दी जा रही है। इसी कड़ी में 30 अक्तूबर वीरवार को पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से जिला पुलिस लाइन में स्वास्थय जांच कैंप का आयोजन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्री आत्माराम ने स्वास्थय जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों के स्वास्थय की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था तथा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अहम योगदान होता है। शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अपने काम को सही ढंग से अंजाम दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी व आराम का कोई निश्चित समय नहीं होता। पुलिस विभाग की ड्यूटी अन्य विभागों की तुलना में सख्त होती है। समय पर न सोना, पूरी नींद न ले पाना, समय पर खाना न खाना, व्यायाम न करना, बुरी आदतों को ग्रहण कर लेना इत्यादि कारणों से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए तथा नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए।

भलाई शाखा निरीक्षक नीरज ने पार्क हॉस्पिटल के डा. कपिल दाधीच बाल रोग विशेषज्ञ, डा. अंजली यादव गायनी व डा. अक्ष तवर फिजिशियन व उनकी टीम का शिविर में पहुंचने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। स्वास्थय जांच शिविर में अधिकांश पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इसके साथ ही पुलिस लाइन में हथियारों की प्रदर्शनी लगा शहीदों की श्रद्धा सुमन अर्पित किया
उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम ने इस दौरान सत्य, अहिंसा के राह पर चलने व देशभक्ति की भावना रखते हुए देश के लिए अपनी अहम योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया शहीदों का सम्मान युवा पीढी के लिए प्रेरणा दायक है। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती रहेगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगी ।

Comments