घर से नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. एक मोबाइल व 14 हजार रूपये बरामद.
-घर का नौकर ही निकला चोर, पांच दिन पहले काम पर रखा था.
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर 2024, थाना बापौली पुलिस ने गोयला खुर्द गांव में घर से नगदी चोरी करने वाल आरोपी को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर कुंडली बार्डर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोनू निवासी लखनूरी गोरखपुर यूपी के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना बापौली में तरूण पुत्र ब्रहमसिंह निवासी गोयला खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका व उसके चाचा ईशम का मकान साथ साथ है। चाचा ने भैसों की देखभाल के लिए चार पांच दिन पहले मोनू पुत्र रामानंद को काम पर रखा था। 19 अक्तूबर को मोनू बिना किसी को बताया हमारे घर से चला गया। खल खरीदने के लिए उपर की अलमारी में 80 हजार रूपये रखे थे। चेक करने पर पैसे नही मिले। उन्हे शक है की मोनू पैसे चोरी कर फरार हो गया। थाना बापौली में तरूण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मोनू ने पुलिस को बताया उसने मंहगे मोबाइल व कपड़ो का शौक पूरा करने के लिए नगदी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने चोरी की 80 हजार रूपये की नगदी में से 15 हजार रूपये का एक नया मोबाइल फोन व कुछ कपड़े खरीद लिए और कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 14 हजार रूपये व एक मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments