सुरक्षाकर्मी व सुपरवाईजर के पदों को भरने के लिए 31 अगस्त को आयोजित किया जायेगा जॉब फेयर.
BOL PANIPAT : 28 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस. कम्पनी द्वारा जॉब फेयर के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एसआईएस कंपनी द्वारा बेेरोजगार प्रार्थियों को सुरक्षाकर्मी व सुपरवाईजर के पदों को भरने के लिए 31 अगस्त को प्रात: 10 बजे कमरा नम्बर 420, चतुर्थ तल, लघु सचिवालय, पानीपत में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होनें बताया कि जो भी इच्छुक युवा अपनी शैक्षिणिक योग्यता के न्युनतम दसवीं पास सहित उम्र 21 से 35 साल लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो तक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फिल्ड किंग व ब्लयू स्टार प्राईवेट कम्पनियों के द्वारा आई.टी.आई. पास फीटर, वैल्डर, मशीनीष्ट के पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक और पात्र प्रार्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साईज फोटो सहित कमरा नम्बर 420, चतुर्थ तल, लघु सचिवालय, पानीपत में पहुंच जाएं।

Comments