करनाल रेंज पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बडी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए :पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता
BOL PANIPAT : अवैध असला-एमुनेशन की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय अपराधियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए करनाल रेंज पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बडी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए
करनाल रेंज में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्जीय अपराधियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए माह जुलाई, 2023 में एक विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में देशी कट्टे व कारतूस जब्त किये गये । करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार माह जुलाई के दौरान करनाल रेंज के अंतर्गत तीनों जिलों करनाल, कैथल व पानीपत में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।
उक्त विशेष अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता जी ने बताया कि अवैध हथियार असानी से उपलब्ध होने पर डकैती, लूटपाट, फिरौती, हत्या, हत्या का प्रयास व गैंग वार जैसी वारदातों मे बढ़ोतरी होती है। जिससे समाज मे अराजकता तथा डर का माहौल पैदा होता है। समाज को भय मुक्त बनाने और आमजन के जान व माल की सुरक्षा के लिए माह जुलाई-2023 में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह की धरपकड़ के लिए करनाल रेंज में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए रेंज के अंतर्गत तीनों जिलों के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अन्तर्राज्जीय अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दोषियों/गिरोह का पता लगाकर उनकी धरपकड़ के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है ताकि समाज में भयमुक्त माहौल बना रहे व आमजन की जीवन व सम्पत्ति की सुरक्षा की जा सके ।
उन्होंने कहा कि रेंज के विभिन्न थानों में दर्ज अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधों में सजा काट चुके दोषियों अथवा जमानत पर आए हुए आरोपियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि वह भविष्य में इस प्रकार के अपराध में लिप्त न हो । इस आपरेशन के तहत करनाल मण्डल के तीनों जिलों में अब तक कुल 8 मुकदमे दर्ज रजिस्टर किए गए है । जिनमें 7 देशी कट्टे, 3 पिस्टल व 15 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके है। 45 पूर्व अन्तर्राज्यीय अपराधियों को चेक किया गया है व 1 आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली गई तथा 266900 रुपये की संपत्ति ज़ब्त की गई है।
इस अभियान के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप समाजसेवी के रूप मे काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, ताकि कानून व्यवस्था लागू की जा सके व अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जाये ।

Comments