दिसंबर में निकालेंगे इंडिया गेट से जलियांवाला बाग तक खालिस्तान के खिलाफ यात्रा
‘‘पंजाब में तो अमृतपाल जैसे खालिस्तानी पंजाब में फिर आतंकवाद लाकर पंजाब की सड़कों को निर्दोषों के लहू से लाल करना चाहते हैं’’
BOL PANIPAT । एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि दिसंबर 2026 को दिल्ली के इंडिया गेट से अमृतसर जलियांवाला बाग तक खालिस्तानी मुहिम व कट्टरपंथियों के खिलाफ रथयात्रा निकालेंगे। वीरेश शांडिल्य ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य पंजाब व पूरे देश से खालिस्तानी मुहिम के खिलाफ जन आंदोलन तैयार करना है। वीरेश शांडिल्य ने कहा इससे पहले भी वह एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के माध्यम से जुलाई 2002 में आज से 24 साल पहले आतंकवाद विरोधी रथ यात्रा निकाल चुके हैं और उत्तर भारत में खालिस्तानी मुहिम के खिलाफ जन आंदोलन तैयार कर रहे हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सुप्रीमों वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह जो दिल्ली इंडिया गेट पर स्थापित आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर संकल्प लेकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तानी मुहिम के खिलाफ लोगों को खड़ा करने का उद्देश्य यह है कि खालिस्तानी मुवमेंट चलाने वालों की सोच न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि भारतीय तिरंगे के खिलाफ है। वहीं वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब सहित देश में खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले हिन्दू सिख भाई चारे को खंडित कर रहे हैं और पंजाब में तो अमृतपाल जैसे खालिस्तानी पंजाब में फिर आतंकवाद लाकर पंजाब की सड़कों को निर्दोषों के लहू से लाल करना चाहते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तानी यात्रा निकालने से पूर्व वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलेंगे और उन्हें खालिस्तान के खिलाफ दिसंबर में निकलने वाली दिल्ली से अमृतसर जाने वाली यात्रा को हरी झंडी देने की अपील करेंगे क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह देश को आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्ति दिलाने की मुहिम छेड़े हुए हैं और सफल भी हुए हैं और वहीं राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी व पिता राजीव गांधी आतंकवाद का शिकार हो चुके हैं ऐसे में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया मांग करेगा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दें ताकि पंजाब में यह संदेश जाए कि केंद्र सरकार भी खालिस्तानी मुहिम को जड़मूल से मिटाना चाहती है।

Comments