सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर भेंट की गई.
BOL PANIPAT : करनाल के गांव सालवन के रहने वाली बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर भेंट की गई । सहयोग परिवार के संस्थापक गौरव लिखा के पास उनके गांव से किसी व्यक्ति का फोन आया कि गांव में एक महिला है व 2 साल पहले लकवा होने से उनके शरीर का दाया हिस्सा काम नही करता , शरीर भारी होने की वजह से कही भी आने जाने को लाचार है व पिछले 2 साल से चारपाई पर ही है ।
परिवार मजदूरी करता है व वह उसे व्हील चेयर ले कर देने में सक्षम नही है । तुरंत ही सहयोग परिवार के सदस्यों ने व्हील चेयर ले पानीपत से 30 किलोमीटर सालवन गांव में जाकर उस महिला के घर पर उसे भेंट की।महिला के पड़ोस के परिवार वालों ने बताया कि लकवा होने के बाद वह कहीं भी आ जा नहीं पाती था वह कहीं जाना हो तो परिवार को बहुत परेशानी होती थी साथ ही उन्होंने सहयोग परिवार का धन्यवाद किया ।सहयोग परिवार पानीपत में पिछले काफी समय से दिव्यांगों व जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वह हाथ रिक्शा भेंट कर रहा है.
संस्थापक गौरव लिखा ने साथ ही यह अपील भी की कि अगर आपकी जानकारी में कोई भी इस प्रकार का जरूरतमंद दिव्यांग होता है जिस की आर्थिक स्थिति उसको व्हीलचेयर या हाथ रिक्शा लेकर देने की नहीं होती तो सहयोग परिवार उस जरूरतमंद के घर तक यह सामान पहुंचाएगा या कोई किसी दिव्यांग के लिए हाथ रिक्शा या व्हील चेयर भेंट करना चाहता हो तो हमारे हेल्प लाइन नम्बर 89503-00021 82784-00021 82785-00021पर सम्पर्क कर सकते है ,मौके पर गौरव लिखा , पंकज दुआ , पवन बिट्टू धींगड़ा , यतिन धींगड़ा , राजू मेहंदीरत्ता आदि साथी मौजूद थे

Comments