जिला सचिवालय के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक संविधान प्रस्तावना कार्यक्रम का आयोजन.
-मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन
BOL PANIPAT , 17 जनवरी। जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में शुक्रवार को सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंन्द्र पाल मलिक ने सभी विभागों के अधिकारियों के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर संविधान की प्रस्तावना को हाथ में लेकर उसका वाचन किया।
विदित रहे की 26 नवम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया। जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी है। इस सविंधान में भारतीय इतिहास में एक नये युग की शुरूआत की। इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस दिन दुनिया के सबसे लंबे संविधान को अपनाया गया था। जो भारत के लोकतंात्रिक ढांचे की आधारशीला है। सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम शुक्रवार को जिला के सभी कार्यालयों में आयोजित किया गया, जहां पर अधिकारियों ने अपने स्टाफ के साथ संविधान प्रस्तावना का वाचन किया। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से सभी विभाग के अधिकारियों को संविधान प्रस्तावना प्रति भी वितरीत की।

Comments