Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षित स्कूल वाहन एवं सडक़ सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 22, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 22 अप्रैल। सुरक्षित स्कूल वाहन एवं सडक़ सुरक्षा को लेकर जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में एजैण्डा वाईज सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला में जरूरत के अनुसार जहां-जहां भी जेब्रा क्रॉसिंग और गति अवरोधक ब्रेकर की आवश्यकता है उन्हें बनवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सिवाह नहर के पास ग्रील लगाने के कार्य को लेकर उपायुक्त ने बताया कि इसकी लोक निर्माण विभाग से 11 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति आ चुकी है और अगले सप्ताह इसका टैण्डर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एजैण्डा में जिला की जिन-जिन मार्गो का जिक्र किया जाता है उनका कार्य पूरा कर उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि एनएच-44 पर सभी अवैध कटों को बंद किया जाए ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बैठक में राष्टï्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खम्बों को हटाने के कार्य में प्रगति लाएं ताकि एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्यो में विलम्ब ना हो। यह बहुत ही मुख्य कार्य है। बैठक में निगम की ओर से जानकारी दी गई कि अगले सप्ताह में वाहनों को टोईंग करने की मशीन और हाईड्रोलिक मशीन के लिए टैण्डर लगाया गया है। इन्हें हायर किया जाएगा। यही नहीं पुरानी मशीनों को भी निगम द्वारा ठीक करवाया जाएगा।
बैठक में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, पानीपत एसडीएम ब्रहमप्रकाश, इसराना एसडीएम आशिष वशिष्ठï, समालखा एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी ट्रेफिक सुरेश सैनी, सचिव आरटीए नीरज जिंदल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पन्नु, सीएमओ डॉ. विजय मलिक सहित एनएचएआई अम्बाला और सोनीपत के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments