Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हर कीमत पर जिले के गांव की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता : विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा।


-ग्रामीणों ने डिपों होलडर की अनियमिता को रखा मंत्री के समक्ष, मंत्री ने डिपों रदद करने संबंधी दिया आश्वासन।

 -ददलाना व रजापुर में 120 लोगों ने रखी अपनी समस्या।

-समस्याओं के निदान के लिए अधिकारी ईमानदारी का दें परिचय,लें व्यक्तिगत रुचि।

-कार्यक्रम में ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी, राशन कार्ड व खेत के रास्ते पक्के कराने व बिजली के तार बदलने से संबंधित प्राप्त हुई।

BOL PANIPAT , 19 जून। कम समय में ही आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जिले में व्यापक प्रभाव दिखाई देने लग गया है। प्रचंड गर्मी के बावजूद भी लोग उमंग व उत्साह के  साथ कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निदान करवा रहे है। पिछले पांच दिनों से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने ददलाना व रजापुर में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहते है कि जो समस्याएं वे लेकर आए है। उनका समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। दोनों गांव में विभिन्न विभागों से जुड़ी 120 के करीब समस्याएं प्राप्त हुई। मंत्री ने कहा कि आप निश्चिंत होकर घर जाएं आपकी समस्या का समाधान कराना अब मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।  ग्रामीणों ने डिपों होल्डर की अनियमिताओं को मंत्री के समक्ष रखा जिस पर  मंत्री ने डिपों रदद करने संबंधी आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
उन्होंने कहा कि गांव में मिली समस्याओं को वे ईमेल के जरिये, व्हाटस्प के जरिये व फोन के जरिये हल कराने का कार्य कर रहे है। इस कार्य में प्रशासन का लगातार पूरा सहयोग मिल रहा है। विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिले के गांव ददलाना में लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर सूरत में इन समस्याओं का निदान करें। ददलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 40 समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें से ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी अलग कराने, खेतों के रस्ते पक्के कराने, मकानों की मरम्मत करवाने व पैंशन से जुड़े मामले सामने आए। जिनका उन्होंने अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया।

ग्रामीणों ने विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री के समक्ष गांव के खेतो में बिजली की सप्लाई रात्रि की बजाय दिन में उपलब्ध कराने से संबंधित समस्या रखी जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से फोन पर बात कर तुरंत इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीण महीपाल, राजेन्द्र, देवी सिंह ने नहरी रास्तों को पक्का कराने के लिए मंत्री को लिखित में अर्जी दी जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की व इस समस्या का समाधान शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एक अन्य समस्या को लेकर मंत्री को अवगत कराया कि गांव में सभी सीवर ओवरफलो होकर चल रहे है जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एक अन्य समस्या में ग्रामीणों ने पुरानी बिजली लाइन को बदलने की गुहार मंत्री को लगाई। मंत्री ने संज्ञान लेते हुए 15 दिन में इसका समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उग्रा खेड़ी के सतीश ने गांव की पाइप लाईनों के लीकेज की समस्या मंत्री के समक्ष रखी व पाइप लाईनों को शीघ्रता से बदलवाने की गुहार लगाई। इस पर मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि वे शीघ्रता से कार्य कर उसकी प्रगति के बारे में बताए। एक अन्य मामले में बेगमपुर के छवेग सिंह ने ससुराल पक्ष द्वारा उनकी लडक़ी को प्रताडि़त करने से संबंधित समस्या मंत्री के समक्ष रखी व इस पर मंत्री ने एसपी से बात कर इस समस्या की गहराई में जाकर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
बड़ा रजापुर गांव के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दो दिव्यांग बच्चे काली व अंकित ने सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित की जा रही पैंशन संबंधित समस्याओं का लाभ देने का आग्रह किया। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार की योजना का उन्हें भरपूर लाभ दिया जाएगा। एक अन्य समस्या में ईश्वर लाल ने एक मोबाइल विक्रेता को उनकी आईडी का गलत उपायोग कर लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की अपील की। ग्रामीण में गुरजंयत सिंह ने तालाब की खुदाई कराने व बाहुबलियों द्वारा अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत मंत्री से की व इसका निदान करने की प्रार्थना की।
ग्रामीणों ने गांव के डिपो होल्डर पर अनियमिताएं बरतने का आरोप लगाते हुए डिपों रदद करने की मंत्री से अपील की इस पर मंत्री ने इस मामले को उपायुक्त के समक्ष रखने की बात कही व इस पर शीघ्रता से कार्यवाही का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। विभिन्न विभागों से जुड़ी 40 से ज्यादा समस्याएं उपलब्ध हुई जिनका मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, एसडीओ राजेश, एसडीओ चांद सिंह सांगवान, ब्लॉक समिति के चैयरमैन दीपक राणा, क्रीड विभाग से पवन राणा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा बिचपड़ी आदि मौजूद रहे।

Comments