Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला नाबालिग शातिर चोर गिरफतार. चोरीशुदा 3 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2024, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक नाबालिग शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की 4 वारदातों का खुलासा हुआ।

उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पाथरी मेले से 10 अप्रैल को चोरी हुई एक स्पेलेंडर बाइक सहित नाबालिग आरोपी को 20 अप्रैल को हिसार के थाना नारनौद पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। थाना नारनौद पुलिस ने बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नारनौद में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की जुवेनाल कोर्ट में पेश किया था जहा से आरोपी की बेल हो गई थी।
थाना उरलाना चौकी पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर वीरवार को नाबालिग आरोपी को जीन्द के भागखेड़ा गांव से डिटेन कर पूछताछ की तो नाबालिग आरोपी ने पाथरी मेले से बाइक चारी की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज है।

बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। बाइक चलाना का शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने एकाएक कर पाथरी मेले से 4 बाइक चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरीशुदा 3 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. नाबालिग आरोपी ने 10 अप्रैल को गांव शिमला गुजरान निवासी अपने एक साथी आरोपी के के साथ मिलकर पाथरी मेले से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में अमित पुत्र दलबीर निवासी पोपडा करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. आरोपी ने 10 अप्रैल को पाथरी मेल से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में सोहन पुत्र कृष्ण निवासी सटोंडी करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  3. आरोपी ने 27 मार्च को पाथरी मेले से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में अशोक पुत्र राजबीर निवासी फरीदपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  4. आरोपी ने 3 अप्रैल को पाथरी मेले से एक स्पलेंडर बाइक चारी की। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में बजरंग पुत्र प्रेमचंद निवासी बागडू की शिकाय पर अभियोग दर्ज है।

Comments