घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा चांदी का 1 सिक्का व 500 रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 05 जून 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सौंदापुर गांव में घर में चोरी करने वाले आरोपी को सौंदापुर में सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक निवासी सौंदापुर के रूप में हुई।
सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सौंदापुर गांव में सरकारी स्कूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अशोक पुत्र नफे सिंह निवासी सौंदापुर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 23 अप्रैल की रात गांव में एक मकान से 1 चांदी की अंगूठी, चांदी के 5 सिक्के व करीब 5 हजार रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गांव सौंदापुर निवासी विजय पुत्र उमाराव की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा नगदी में से बचे 500 रूपये व चांदी की एक सिक्का बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments