Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. बाइक चोरी की 4 वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जुलाई : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को चोरी की एक स्पलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान गांव छाजपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध युवक स्पलेंडर बाइक पर गांव बबैल से गंदा नाला होते हुए छाजपुर खुर्द की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने छाजपुर गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर युवक को काबू किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 2 अप्रैल को मित्तल मैगा माल के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कैराना यूपी निवासी मोहम्मद सैफ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की तीन अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताय कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। अपना शौक पूरा करने और दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उसने शहर में अलग-अलग स्थान से चार बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। आरोपी को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लाकर गहनता से पूछताछ कर चोरी की अन्य बाइक बरामद की जाएगी।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा:

22 जुलाई को आरोपी ने थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत से एक रॉयल एनफिल्ड क्लासिक बाइक चोरी की। थाना शहर में सोनीपत के बडोली निवासी जोरा सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

2 अप्रैल को मित्तल मैगा माल के पास से कैराना यूपी निवासी मोहम्मद सैफ की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद सैफ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

10 जुलाई को एसडी स्कूल के सामने फ्लाईओवर पूल के नीचे से घरौंडा आर्य नगर निवासी सचिन पुत्र सुभाष चंद्र की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में सचिन की शिकातय पर अभियोग दर्ज है।

12 जुलाई को रिलायंस डिजिटल के सामने फ्लाईओवर पूल के नीचे से सिवाह निवासी जसमेर पुत्र रणधीर की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में जसमेर की शिकातय पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply