पानीपत पुलिस ने नशा सप्लायर को करनाल से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 11 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार को एक नशा सप्लायर को करनाल के सेक्टर 4 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सदर बाजार हाल अंसल फ्लैट करनाल निवासी यश के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार को जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ गांव जाने वाली सड़क पर बाग के पास करनाल मंगल कॉलोनी निवासी नानक को 16.84ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करनाल निवासी यश से 20 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और बुधवार को बची 16.84ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए सनौली क्षेत्र में ग्राहक की फिराक में आया था। थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नानक को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने आरोपी नानक की निशानदेही पर शुक्रवार शाम को आरोपी यश को करनाल के सेक्टर 4 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी यश ने आरोपी नानक को 20ग्राम हेरोइन 35 हजार रूपए में बेचना स्वीकारा। आरोपी यश ने मादक पदार्थ बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी नानक को रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी यश को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments