बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की एक्टिवा सहित 3 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 17 दिसंबर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को काबू किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक्टिवा सहित तीन बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी अनिल उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की सेक्टर 25 स्थित ट्रक युनियन में संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अनिल उर्फ बंटी पुत्र तिलकराज निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने नवंबर 2023 में तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा चोरी करना स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में जवाहर नगर निवासी योगेश पुत्र दर्शन लाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सघंन पूछताछ में आरोपी ने तहसील कैंप थाना क्षेत्र से दो अन्य बाइक चोरी करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शराब पीने का आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए एक्टिवा व बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की एक्टिवा व बाइक जीटी रोड किनारे हरिद्वार बाइपास के नजदीक एक खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह बाइक व एक्टिवा चोरी कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपाकर खड़ी कर देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक्टिवा व दोनों बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी से बाइक चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा :
30 नवंबर को रमेश नगर में गली में खड़ी सलारगंज गेट निवासी विकास आहुजा पुत्र बलवंत की होंडा साइन बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में विकास आहुजा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने 30 नवंबर 2023 को जवाहर नगर तहसील कैंप में योगेश पुत्र दर्शनलाल के घर के बाहर से उसकी एक्टिवा चोरी की। थाना तहसील कैंप में योगेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
6 दिसंबर को देवी मंदिर की पार्किंग से सब्जी मंडी रामायणी चौक निवासी तिलकराज पुत्र सानू लाल की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में तिलकराज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments