Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार. 8 बुफ्रोफाइन नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 3, 2024 Tags: , , , , ,

-एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी राम नगर के रूप में हुई।

BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव सौंधापुर अडडा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कुलदीप निवासी रामनगर नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन लेकर बेचने के लिए राम नगर की और से जाटल रोड की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए जाटल रोड रामनगर मोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक राम नगर कालोनी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कुलदीप पुत्र बलबीर निवासी राम नगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पानीपत अस्तित्व पाराशर की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो पेंट की जेब से 8 बुफ्रोफाइन नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औदयोगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया वह स्वयं नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी है। अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए आरोपी ने कुछ दिन पहले उक्त इंजेक्शन दिल्ली आजादपुर में एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कुलदीप को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments