विरासत की हिफ़ाज़त कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT , 18 सितम्बर। वीरवार को एचटीसी स्काईलार्क पानीपत में विरासत की हिफ़ाज़त कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कर्मवीर कादियान इंचार्ज स्काईलार्क ने बच्चों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रवि कुमार, चंचल, बलजीत सिंह, सुमित कुमार, भूपिंदर सिंह व मनोज कुमार मौजूद रहे।

Comments