महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून
BOL PANIPAT : 26 जून। जाटल के महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तगर्त राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल, पानीपत में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है और दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2025 है।
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा कोर्स में दसवीं या बारवीं के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थी आनलाइन आवेदन फार्म हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी एचटीटीपीएस://टेकएडमिशनएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन/) वेबसाइट पर भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए अभ्यार्थी के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, कक्षा दसवीं, बारवीं पास होने का प्रमाण पत्र, स्कैन किया हुआ फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर जरूरी है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन अभ्यार्थियों को आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है वो अभ्यार्थी महर्षि कश्यप गवर्नमेंट पोलिटैक्निक संस्थान, जाटल, पानीपत में आकर भी आवेदन करवा सकते है।

Comments