पौधारोपण करके पुष्पित एवं पल्लवित प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प और “Poem Recitation” प्रतियोगिता हुई संपन्न
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिएआज लॉन्यस क्लब पानीपत के तत्वाधान में विद्यालय की प्रबंधन समिति से वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला , लायन्स क्लब से प्रधान मनीष सिंगला , सेक्ट्री राजेश , कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता , प्रोजेक्ट चेयरमैन विरेन्द्र सिंगला , राजीव इलाहाबादी व अजय गर्ग अश्वनी, मित्तल, सुमित गर्ग , मुकुल महेश्वरी , मुकुल गोयल , अतुल मित्तल, नितेश मित्तल , आशीष गुप्ता , गौतम मेहरा , विद्यालय की प्रबंधन समिति से प्रबंधक अरुण आर्य , वाइस चेयरमैन सी.ए. कमल किशोर , आर्य कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश गुप्ता,विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता, जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल के द्वारा उत्साह पूर्वक सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। फलदार वृक्षों का रोपण करके उसकी सुरक्षा ,सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया ।सभी को प्रकृति के प्रति अपने-अपने दायित्व का निर्वाह करना है तभी यह प्रकृति सुरक्षित रहेगी।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में “Poem Recitation” प्रतियोगिता संपन्न

पानीपत आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को कक्षा तीसरी से पांचवी तक की छात्राओं के लिए Poem Recitation प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना, भाषा कौशल को बेहतर बनाना तथा कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की कला को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की आयोजिका महक पाहवा रहीं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत ही कुशलता से किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा उप-प्राचार्या अनुभा गुप्ता तथा जूनियर विंग की अध्यक्षा रितु गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान – नेहरू सदन
द्वितीय स्थान दयानंद सदन
तृतीय स्थान- विवेकानंद सदन
सर्वश्रेष्ठ वक्ता:
– कक्षा 3- तनिष्का
– कक्षा 4- जीविका
– कक्षा 5 – पाविका
प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने विजेता सदनों और सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि “इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनमें मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास पैदा करती हैं।”

Comments