आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। मातृ-पितृ दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समस्त माता पिता को सम्मान देना और एक बच्चे के उत्थान में उनकी भूमिका का आभार करना है।
आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं वरन अपनी संस्कृति से भी परिचित करवाना है जो बेहद जरूरी है। इसलिए स्कूल द्वारा किया यह प्रयास अति सराहनीय है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया एवं अपनी आयु के अनुसार माता-पिता के प्रति स्नेह व आभार प्रकट करते हुए कविता, भाषण, नृत्य एवं कार्ड द्वारा उन्हें विशेष होने का अहसास दिलाया।
आज के ही दिन पुलवामा हमले में सी आर पी एक के चालीस जवान शहीद हो गए थे। इन शहीदों की याद में विद्यार्थियों ने कागज पर रंगों की सहायता से अपनी भावनाएं व्यक्त की।
प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। माता-पिता के ऋण को हम जीवन भर नहीं चुका सकते, इसलिए बच्चों को चाहिए कि वे उच्च शिक्षा व अपने सदव्यवहार से अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करें।

Comments