एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल पानीपत के सौजन्य और एनएसएस के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
सत्यनिष्ठा का अर्थ केवल अकेले में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में ईमानदारी और सही मार्ग पर चलना है: गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस
भाषण प्रतियोगिता में दीपांजली ने बाजी मार पाया पहला स्थान
BOL PANIPAT , 08 अक्टूबर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स के सौजन्य से और कॉलेज एनएसएस के तहत एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संयुक्त तत्वाधान में ‘सत्यनिष्ठा से समृधि’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस और उनके सहयोगियों विशाल मित्तल डिप्टी जनरल मैनेजर विजिलेंस, संजीव कुमार सीनियर मैनेजर विजिलेंस, विजेंद्र कुमार मैनेजर एचआर और निकिता करिया ऑफिसर कम्युनिकेशन कोर्पोरेट ने शिरकत की । माननीय मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और डॉ संतोष कुमारी ने किया । कार्यक्रम में ‘सत्यनिष्ठा से समृधि’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने उदगार व्यक्त किये । विदित रहे कि इस वर्ष ‘सत्यनिष्ठा से समृधि’ विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्षस्थ भ्रष्टाचार-रोधी निकाय है जिसे प्रशासन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार से संघर्ष करने का अधिदेश प्राप्त है । यह केंद्र सरकार तथा इसके संगठनों में सतर्कता प्रशासन पर अधीक्षण रखती है । आयोग ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता’ की निति पर कार्य करती है । भाषण प्रतितोगिता में दीपांजली ने पहला, विजेता ने दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान पाया । श्वेता और अदिति को सांत्वना पुरस्कार मिले । निर्णायक की भूमिका डॉ संतोष कुमारी और डॉ कविता रानी ने अदा की । मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया ।
गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई । उन्होनें कहा कि आधुनिक परिप्रेक्ष्य में सामाजिक जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि समाज में कई प्रकार की बुराइयां व्याप्त हैं । इनमे से कुछ बुराइयों का क्षेत्र इतना बड़ा है कि उनसे समाज का कोई भी वर्ग, चाहे वह समृद्ध, गरीब, ग्रामीण, शहरी कोई भी हो, अछूता नहीं है । समाज की इन कमियों और खामियों को हम लोगों को जागरूक बनाकर ही खत्म कर सकते है ।
विशाल मित्तल डिप्टी जनरल मैनेजर विजिलेंस ने कहा कि आईओसीएल ने इस प्रकार के कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भागीदारी को इसलिए सुनिश्चित किया है ताकि ये युवा समाज और जनता के मध्य समग्र जागरूकता और आदर्श सिस्टम का निर्माण कर सके । आईओसीएल अपने आंतरिक कार्यकलापों पर पूरी तरह ध्यान देता है ताकि उसके सारे कर्मचारी ईमानदारी और सत्यनिष्ठ के साथ कार्य करे । समाज के सभी वर्गों को हमारे राष्ट्रीय जीवन में ईमानदारी बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है । जीवन में समृधि तभी आती है ।
संजीव कुमार सीनियर मैनेजर विजिलेंस ने कहा कि गलत तरीकों से पैसा कमाना ही भ्रष्टाचार है । ऐसा व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए देश की सम्पति का शोषण करता है और यह देश की उन्नति में सबसे बड़ा बाधक तत्व है । कैसे हम छोटे-छोटे लाभों के लिए जाने-अनजाने गलत रास्तों का इस्तेमाल कर लेते है । यदि व्यक्ति देश, समाज और अपने खुद के व्यक्तित्व के बारे गंभीरता से मंथन करे तो वह सत्यनिष्ठ के रास्ते पर चलकर भी सफलता की बुलंदियां प्राप्त कर सकता है ।
विजेंद्र कुमार मैनेजर एचआर ने कहा कि सत्यनिष्ठ नागरिक किसी भी कर्मचारी को ईमानदारी से काम करने के लिए मजबूर कर सकता है । यदि हमें अपने अधिकारों का ही पता नहीं होगा तो हम खुद को जागरूक नहीं कह सकते ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक प्रमुख बाधा है । इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि इस बुराई का जड़ से खात्मा हो सके । भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा । विद्यार्थियों को जीवन के सभी कार्यो को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से करना है ।

Comments