विद्यार्थियों के लिए आधुनिक भारत का इतिहास(1857 – 1947 ई० तक) पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई० बी० स्नाकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में इतिहास विभाग की ओर से बी० ए० द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक भारत का इतिहास(1857 – 1947 ई० तक) पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया जिसमें राजू, विशाल, शिवम् ( तृतीय वर्ष )की टीम प्रथम व अन्नू ,सीमा, अंकिता (तृतीय वर्ष) की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दर्शक के रूप में 100 से अधिक विद्यार्थी आएं। जिन्होनें भी अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने भी कई सवालों का जवाब दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार गर्ग ने भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इतिहास विभाग के प्रवक्ता प्रोफ़ेसर रवि ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ० रामेश्वर दास ने कहा भारत के समृद्ध इतिहास को समझने और जानने का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक सशक्त माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं हम इसी स्तर में और भी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर डॉ० विनय वधवा, डॉ० किरण मदान, डॉ० पूनम मदान व डॉ० निधि मल्होत्रा शामिल रहे।

Comments