Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 13, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT:  आई.बी. महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब, एन. सी. सी.  एवं एन. एस. एस. ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार चौथे चरण की सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दिनॉंक 13.10.2023 को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया |इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को  यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटना में कमी लाना है | यह अभियान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है | हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए जिससे हम अपने तथा अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें और आगे कहा कि  भारत में प्रत्येक 4 मिनट में एक आदमी की मौत होती है और इसकी वजह सड़क दुर्घटना है | जिसमें 150,000 लोगों की मौत अत्यधिक स्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाना और नियमों की जानकारी ना होना इसके प्रमुख कारण हैं | सड़क दुर्घटना से हर साल भारत देश की इकोनॉमी की GDP में 3% (55,000 करोड़) का नुकसान होता है | इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रोड़ सेफ्टी क्लब के इंचार्ज प्रो. पवन कुमार, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, एन. सी. सी. अधिकारी और डॉ. जोगेश कुमार, एन. एस. अधिकारी  अधिकारी  ने किया | इसके सफल आयोजन में इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान  रहा | 

Comments