Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ‘पर्यावरण संरक्षण’ एवं ‘प्लास्टिक को ना कहे’ विषय पर ‘मोंटेज’ प्रतियोगिता करवाई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘पर्यावरण संरक्षण’ एवं ‘प्लास्टिक को ना कहे’ विषय पर ‘मोंटेज’ प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें लगभग 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि मोंटेज बनाने की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा मिलता है और यह उनकी आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करती  है। इसी के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में मोटर कौशल (फाइन मोटर स्किल्स) विकसित करने और किसी विशेष विषय पर जागरूकता बढ़ाने में मदद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी समझ को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करने और वयस्कों के हस्तक्षेप के बिना निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाती है। इस अवसर पर  वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों को अपनी पसंद और विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अवसर देती है जिससे उनमें स्वामित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभागियों को अपने काम के लिए खुद निर्णय लेने का मौका मिलता है, जिससे उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। । इस बार विद्यार्थियों की कला को निखारने के लिए मोंटेज प्रतियोगिता करवाई गई ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक स्किल को सीखें। इस गतिविधि का संचालन कक्षा की मेंटर निशा गुप्ता ने किया एवं उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुषि, द्वितीय स्थान तनु, तीसरा स्थान दीपाली और सांत्वना पुरस्कार  खुशी, भारत एवं आदित्य ने प्राप्त किया। सभी  विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments