Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


स्वयंसेवकों और कैडेट्स द्वारा कॉलेज प्रांगण से लेकर 5 किलोमीटर  तक राष्ट्रीय एकता की दौड़ करवाई गई।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में भारत सरकार के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को इस बार राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार सरदार पटेल की जयंती पर यूनिटी ऑफ रन का प्रोग्राम पूरे देश में हो रहा है इसको लेकर “रन फोर यूनिटी” में लोग हिस्सा लेकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । इस मौके पर देशभर में एकता की दौड़ हो रही है। स्थानीय आई बी पी जी कॉलेज में भी एनएसएस और एनसीसी क्लब द्वारा इस दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों और कैडेट्स द्वारा कॉलेज प्रांगण से लेकर 5 किलोमीटर  तक राष्ट्रीय एकता की दौड़ करवाई गई। इस दौड़ को प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रतिवर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर “रन फोर यूनिटी” का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से भारतीयों को एकता व भाईचारे का संदेश दिया जाता है। मानव जाति की सबसे बड़ी ताकत अटूट एकता है।  एकता का जीवन में बहुत महत्व है। राष्ट्रीय एकता के बिना समाज में बड़े परिवर्तन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एनएसएस संयोजक डॉ जोगेश जी ने कहा कि किसी भी जटिल कार्य को हम एकता से सरलता और कम समय में हासिल कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करना और किसी भी कार्य को पूरा करने में राष्ट्रीय एकता का बहुत महत्व है। एकता से हम भारतीयों के बीच अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं। एनसीसी संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया जा रहा है। यह दिन देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय निर्माण में इन नेता का अतुल्य योगदान रहा है। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और “रन फॉर यूनिटी” को सफल बनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोफेसर नीतू और प्रोफेसर रितु में अहम भूमिका निभाई।

Comments