Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


“सार्वजनिक भाषण कौशल में निपुणता कैसे प्राप्त करें” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप सेल द्वारा बी.कॉम व बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “सार्वजनिक भाषण कौशल में निपुणता कैसे प्राप्त करें” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया| सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा मुख्य वक्ता रही| इस कार्यक्रम में 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने किया।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह  ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में प्रभावी संचार कौशल सफलता की कुंजी है और विद्यार्थियों को अपने विचार स्पष्ट एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना सीखना चाहिए।  ने प्रशिक्षण दिया।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी ने कहा की विचार सभी के पास है और उन्हें मंच पर व्यक्त करने से विद्यार्थियों को घबरना नहीं चाहिए।निरंतर अभ्यास से स्टेज़ फियर पर काबू पा सकते हैं| सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा ने कहा कि प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग के लिए आत्मविश्वास, सही बॉडी लैंग्वेज, आई कॉन्टैक्ट और निरंतर अभ्यास आवश्यक है।

मंच संचालन आंचल ने किया। इस अवसर पर शालू (स्किल कोऑर्डिनेटर) तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ से टिंकू और गणेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

Comments


Leave a Reply