Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत का 46वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 10, 2025 Tags: , , , ,

2 विधाओं में रिकमेंडेड/प्रथम, 6 विधाओं में कमेंडेड/द्वितीय और 8 विधाओं में कमेंडेड/तृतीय स्थान प्राप्त किया

इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश की एकता और सामाजिक समरसता के भावो की अभिव्यक्ति है: दिनेश गोयल 

BOL PANIPAT, 10 नवम्बर.  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के कलाकारों ने आर्य कॉलेज पानीपत में आयोजित 46वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन कर 18 विधाओं में हिस्सा लेकर 16 विधाओं में ईनाम स्थान हासिल किये । सभी प्रतिभागी जब कॉलेज परिसर पहुंचे तो एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, स्टाफ सदस्यों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार तथा भव्य स्वागत किया । इंटर जोनल की टीमों की अगुआई कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना ने की और उनका बखूबी साथ डॉ संतोष कुमारी, डॉ दीपा वर्मा, प्रो ममता रावल, प्रो शिवरानी, प्रो डेनसन डी पॉल, डॉ कविता, प्रो किरण मलिक, प्रो मंजीत, प्रो तन्नु मेहता, प्रो सचिन, प्रो मीतु सैनी ने दिया । विदित रहे कि एसडी कॉलेज गत लगातार ग्यारह वर्षों से जोनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ता रहा है तथा इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियो का प्रदर्शन उच्च-कोटी का रहा जिसकी दर्शको ने भूरी-भूरी प्रसंशा की । कॉलेज के प्रतिभागियों ने इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के श्रोताओ पर एक अमीट छाप छोड़ी । इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है और इसी से इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं की टीमो का चयन किया जाता है । इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में पांच जोन भाग लेते है: 1. अम्बाला जोन, 2. करनाल जोन, 3. कुरुक्षेत्र जोन, 4. यमुनानगर जोन और 5. कुरुक्षेत्र विश्वविधालय यूटीडी जोन. प्रत्येक जोन कम से कम 45 विधाओं में प्रतिस्पर्धा करते हैं । 

इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के परिणाम इस प्रकार रहे: 

प्रतियोगितापरिणाम
फोक सोंग हरियाणवी रिकमेंडेड/ प्रथम
लूर नृत्य हरियाणवी रिकमेंडेड/ प्रथम
क्विज कमेंडेड/ द्वितीय 
कोरिओग्राफी कमेंडेड/ द्वितीय
कोलाज़ कमेंडेड/ द्वितीय
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा कमेंडेड/ द्वितीय
सोलो डांस हरियाणवी (पुरुष) कमेंडेड/ द्वितीय
क्लासिकल डांस सोलो कमेंडेड/ द्वितीय
कार्टूनिंग कमेंडेड/ तृतीय
सांग कमेंडेड/ तृतीय
सोलो डांस हरियाणवी (महिला)कमेंडेड/ तृतीय
संस्कृत ड्रामाकमेंडेड/ तृतीय
रसिया नृत्य कमेंडेड/ तृतीय
भाषण हिंदी  कमेंडेड/ तृतीय
वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो कमेंडेड/ तृतीय
ग्रुप डांस हरियाणवी कमेंडेड/ तृतीय

इससे पूर्व शहीद उधम सिंह राजकीय महाविधालय मटक माजरी इंद्री में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के गौरवमयी एवं युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया । इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रत्नावली समारोह में भी एसडी पीजी कॉलेज के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।  

      कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । उन्होनें सभी टीचर-इनचार्ज जिनकी देखरेख में इन प्रतिभागियो ने मेहनत की तथा उनके प्रयास रंग लाये की भी तारीफ़ की ।

      एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनो से ही छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें कुछ कर गुजरने की ललक पैदा होती है । उन्होनें इस प्रकार के कार्यक्रमो में भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को भेजने का प्रण दोहराया और कहा कि कॉलेज का हर विद्यार्थी प्रतिभावान बने और उसे उचित मंच मिले, ऐसा प्रयास कॉलेज निरंतर करता रहेगा । कॉलेज को इन विजेताओं पर बहुत गर्व है ।                

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरक भाषण में कॉलेज के प्रतिभागियो द्वारा इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में मचाई धूम और सफलता का श्रेय एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, विशेष तौर पर प्रधान दिनेश गोयल और सांस्कृतिक गतिविधियो की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना गुप्ता को दिया । उन्होनें कहा कि इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश में एकता और सामाजिक समरसता के भावो को आकार प्रदान करता है । छात्रो के जीवन में कला से जुड़ा इससे बड़ा और कोई पड़ाव नहीं है जो उन्हें कॉलेज जीवन में ही मिल रहा है । आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और एक्टर होंगे और उनके आत्मविश्वास को ऐसे आयोजनो से नए पंख मिलते है । आज कला के क्षेत्र में कॉलेज ने अपना लोहा मनवाया है । प्रतिभा और आत्मविश्वास से लबरेज ये प्रतिभागी और विजेता छात्र-छात्राए कॉलेज की धरोहर है । 

डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि कॉलेज के छात्र और छात्राए बहुत प्रतिभाशाली है । उन्हें बस निखारने की जरूरत है और इस कार्य में कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य निरंतर विद्यार्थियों के साथ है । इतने कॉलेजो में अपनी जगह बनाना अपने आप में एक उपलब्धि है जिसके लिए प्रतिभागियो की जितनी तारीफ की जाये वह कम है । उन्होनें इस अवसर को प्रदान करने का सेहरा प्रबंधकारिणी की दूरदर्शिता, प्राचार्य के कभी न थकने वाले एवं निरंतर मार्गदर्शन करने वाले फैसलो एवं विचारो और छात्र-छात्राओ की अथक मेहनत को दिया । उन्होनें कहा कि कॉलेज में कला की नीव अब मजबूत है और आने वाला समय और भी स्वर्णिम होगा । 

Comments