Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


विभाजन विभीषिका पर आज होगा सचिवालय सभागार में विशेष आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2026 Tags: , , , ,

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: स्मरण से आगे बढक़र पुरखों के सम्मान और राष्ट्रीय आत्मचिंतन का अवसर

BOL PANIPAT , 13 अगस्त। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त को जिला सचिवालय सभागार में विभाजन विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देना तथा युवा पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराना है।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को मनाया जाने वाला विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल 1947 की त्रासदी को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और नई पीढ़ी को उस दर्दनाक इतिहास से परिचित कराने का माध्यम है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना घर-बार, संपत्ति और कई मामलों में अपने परिजनों तक को खो दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 को प्रत्येक वर्ष इस दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

Comments


Leave a Reply