Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


चरस तस्करी मामले में एक सप्लायर को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया, भेजा जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 अक्तूबर। पानीपत पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 215 ग्राम चरस तस्करी के मामले में सप्लायर को रविवार शाम यूपी के शामली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खरड गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने गत 8 जून को चरण सिंह निवासी गोयला कला को गांव में घर के पास 215 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने चरस यूपी के शामली जिले के गांव अलीपुरा निवासी सतार से कम कीमत पर खरीदी थी।
थाना बापौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चरण सिंह को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जहा उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सप्लायर सतार की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए गए थे।
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बीते दिनो सतार को मामलें में शामिल जांच कर पूछताछ की थी तो उसने चरस बिजेंद्र पुत्र अजब सिंह निवासी खरड मुजफ्फरनगर से कम कीमत पर खरीदकर चरण सिंह को बेचना स्वीकार किया था।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम को सप्लायर बिजेंद्र को यूपी के शामली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सतार को चरस बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी बिजेंद्र को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply