हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 08 अक्तूबर 2022, समालखा की भडभुजा वाली गली में गत शनिवार की रात रामलीला देखकर घर लोट रहे युवक की चाकू व सुए से गोदकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से और दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आदित्य पुत्र धर्मबीर व अमित पुत्र प्रवीन निवासी बाल्मिकी बस्ती समालखा के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने मामलें में नामजद आरोपी हिमांशु उर्फ ईशु पुत्र राकेश, रूसतम उर्फ छोटा पुत्र बादशाह, रोमी पुत्र सुंदर व कृश पुत्र धर्मबीर निवासी बाल्मिकी बस्ती समालखा को गत बुधवार को सीआईए वन की टीम ने समालखा मनाना रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपनी कॉलोनी निवासी साथी आरोपी आदित्य, प्रवीन व अन्य कई साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने वीरवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी रूस्तम, रोमी व कृश को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था और आरोपी हिमांशु से पूछताछ करने व फरार अन्य आरोपियों के ठीकानों पता लगा काबू करने के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी हिमाशु की निशानदेही पर दबिस देते हुए शुक्रवार को आरोपी आदित्य व अमित को समालखा बिहोली रोड से सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों के साथ रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी हिमाशु को भी माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना समालखा में बिजेंद्र निवासी कुहाड़ पाना समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि 1 अक्तूबर दोपहर को उसके भतीजे मनोज ने उसको बताया कि 30 सितम्बर को रामलीला देखने के दौरान हिमांशु, साहिल व रूसतम ने उसके साथ किसी बात को लेकर कहासूनी की थी। 1 अक्तूबर को वह और उसका दूसरा भतीजे सागर देर साय करीब 10:30 बजे रामलीला देखकर भडभूजा वाली गली में अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गली के काफी अंदर तक पहुंचे तो मनोज के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। उसने व भतीजे सागर ने आवाज लगाई तो हिमांश उर्फ ईशु, साहिल व रोमी ने अपने हाथ में लिए चाकू व रूसतम उर्फ छोटा ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से मनोज के पेट, कमर व हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किये। अन्य आरोपियों ने भी मनोज के साथ मारपीट की। उसने व भतीजे सागर ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश तो आरोपियों ने धमकी दी जो भी बीच में आएगा उसे भी जान से मार देंगे। आरोपी बाद में मौके से फरार हो गए। वह सागर के साथ मनोज को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए बाइक पर सिविल अस्पताल समालखा ले जाकर भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थाना समालखा में बिजेंद्र की शिकायत पर वारदात में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments