Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 16 अक्तूबर तक कुल 64874 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 16 अक्तूबर तक कुल 64874 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 9627 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1439 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 53626 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 150 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने  बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11132 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 5215 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 5917 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 1895 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 20 मीट्रिक टन, कोमन 12 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 21 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 1842 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।  इसराना मंडी में कुल 1710 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 646 मीट्रिक टन और कोमन 372 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 7218 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 1594 मीट्रिक टन, कोमन 548 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 5069 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 14762 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 1599 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 12817 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 28118 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 537 मीट्रिक टन, कोमन 149 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 119 मीट्रिक टन, मुच्छल 32 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 27281 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 39 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 16 मीट्रिक टन, कोमन 12 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 64874 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 53808 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 7494 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 3516 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 11132 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5917 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5215 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 1895 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1863 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 32 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 7139 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5076 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 515 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 1548 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 14841 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12817 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1968 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 28118 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 27432 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 686 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 39 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 11 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 28 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 1710 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1018 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments