Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.)महाविद्यालय के प्रांगण में पूर्व छात्र संघ (Alumni Association) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 7, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : वन महोत्सव सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में आई. बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के प्रांगण में पूर्व छात्र संघ (Alumni Association) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  प्रबंधन समिति के महासचिव एल. एन . मिगलानी  , प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक , रेड क्रॉस पानीपत से आये इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र सोनू , उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान, डॉ सुनीत शर्मा , पूर्व छात्र संघ के संयोजक डॉ निधान सिंह, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो रूहानी शर्मा , प्रो निशा गुप्ता  ने  कॉलेज प्रांगण में अपने कर कमलो से वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना, छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देना था।

प्रबंधन समिति के महासचिव एल. एन . मिगलानी ने   आयोजकों को वन महोत्सव सप्ताह 2025  के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह पूर्व छात्रों और शिक्षकों को एक मंच पर इकट्ठा होने का अवसर देता है | यहाँ आकर पूर्व छात्रो की कई सालों पुरानी यादें ताजा हो जाती है | उन्होंने बताया कि मे खुद इसी महाविद्यालय का छात्र रहा हूँ |  कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य  डॉ. शशि प्रभा मालिक ने की, जिन्होंने वृक्षारोपण को आज की आवश्यकता बताया और पूर्व छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। प्राचार्या ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह भारत में जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाने वाला एक वार्षिक सप्ताह भर चलने वाला वृक्षारोपण उत्सव है। रेड क्रॉस पानीपत से आये श्री सोनू जी ने बताया कि वर्तमान युग में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है इसका अनुमान बढती ग्लोबल वार्मिंग, मौसम में असामान्य बदलाव और विलुप्त होते जानवर और पक्षियों की संख्या से लगाया जा सकता है | यह सप्ताह पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगो को रहने के लिए प्रेरित करने के विशेष तौर पर मनाया जाता है |

पूर्व छात्र संघ के संयोजक  डॉ निधान सिंह ने कहा कि “कॉलेज से मिला शिक्षण और संस्कार हमें समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम हमारी इसी सोच का प्रतीक है।”

पौधों की देखरेख के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूर्व छात्र संघ ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

Comments