Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय रिफ्रेशर कम – ओरिएंटेशन कोर्स का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 28, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गांव सिवाह में हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर आर0जी0एस0ए0 योजना के तहत सभी सरपंचों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कम – ओरिएंटेशन कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्यअतिथि जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह ने शिरकत की।
जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह ने कहा कि सरपंचोंं को सरकार की योजनाओं की जानकारी और गांव के युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। सरपंचों को इनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर अंत्योदय की भावना से योजनाओं का खाका बनाकर सरपंच ही लाभार्थियों तक ये योजनाएं पहुंचा सकते हैं।

Comments