चुलकाना अड्डे से एक युवक अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2023, सीआईए थ्री की टीम ने गांव चुलकाना अड्डे से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय उर्फ बीजा पुत्र नगदाराम निवासी चुलकाना पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र अंतर्गत गांव चुलकाना के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव चुलकाना अड्डे पर घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो आरोपी युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विजय उर्फ बीजा पुत्र नगदाराम निवासी चुलकाना पानीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड पाया गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी विजय उर्फ बीजा के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 6 महीने पहले यूपी के कैराना से खरीदकर लाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह बिजली का काम करता है। बिजली का सामान लेने के लिए वह यूपी के कैराना में जाता रहता है। करीब 6 महीने पहले वह सामान लेने के लिए कैराना गया हुआ था। वहा पर हनीफ नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। हनीफ से उसने उक्त देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरौपी विजय उर्फ बीजा को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments