लिफ्ट लेकर बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू व 400 रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम में लिफ्ट लेकर पसीना कला से बिहोली रोड पर बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को रविवार देर शाम पसीना कला मोड़ गौशाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ गुल्ला निवासी बिहोली के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने लूट की उक्त को अंजाम देने वाले स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रविंद्र उर्फ गुल्ला के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई 400 रूपये की नगदी बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में नरेश पुत्र मांगे राम निवासी बिहोली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत तहसील कैंप में कार डेटिंग पेंटिंग का काम करता है। 24 अगस्त की देर शाम करीब 10 बजे वह कार से सवार होकर पानीपत से घर जा रहा था। वह पसीना कलां से बिहोली रोड पर पावर हाउस से थोड़ा आगे पहुंचा तो देखा उसके चाचा रणबीर की बाइक सड़क के बीच में पड़ी थी और गांव निवासी रविंद्र उर्फ गुल्ला उसके चाचा रणबीर पर चाकू से वार कर रहा था। कार को रोककर वह चाचा को बचाने के लिए आगे बढा तो आरोपी उसको व चाचा रणबीर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर खेतों के रास्ते भाग गया।
चाचा रणबीर ने उसको बताया कि वह काम से छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। सिवाह स्थित पसीना रोड पर पहुंचा तो गांव निवासी रविंद्र उर्फ गुल्ला पुत्र श्रवण ने इशारा कर लिफ्ट मांगी। उसने बाइक रोककर रविंद्र उर्फ गुल्ला को पीछे बैठा लिया। पसीना कला से बिहौली रोड पर पावर हाउस से निकलते ही रविंद्र ने उसके कंधे पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी ने बाइक को रूकवाने की कोशिश की तो वह बीच सड़क गिर गए। आरोपी उसकी जेब से 400 रूपये निकालकर बाइक को उठाकर भागने लगा तो उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोपी ने रोड पर गिराकर उसकी गर्दन व मुंह पर चाकू से वार कर दिए। इसी दौरान तुम आ गए।
नरेश ने शिकायत में बताया कि खून ज्यादा बहने से चाचा रणबीर की हालत काफी खराब हो गई थी। उसने घर पर फोन कर परिजनों को बुलाया और चाचा रणबीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहा से आर्टियोस हॉस्पिटल ले गए और बाद में माडल टाउन स्थित सोनी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में नरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments