21 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर। सीआईए टू पुलिस टीम ने राधा स्वामी सत्संग भवन मोड़ के पास एक आरोपी को 21 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शीशपाल पुत्र पालेराम निवासी कुरलन करनाल के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बतलाया कि सीआईए टू पुलिस की एक टीम 16 अक्तूबर 2026 को गश्त के दौरान टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की शीशनपाल पुत्र पालेराम निवासी कुरलन कला करनाल हाल बतरा कॉलोनी अपनी गाड़ी अर्टिगा में बैठकर नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन मोड़ पर हेरोइन (चिट्टा) बेच रहा है। शीशनपाल मादक पदार्थ सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस टीम राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक मोड़ पर पहुंची जहां सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। अंदर ड्राईवर सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शीशनपाल पुत्र पालेराम निवासी कुरलन कला करनाल हाल बतरा कॉलोनी पानीपत बताई। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट साहब को फोन कर इस बारे अवगत करवा मौके पर आने बारे आग्रह किया गया। उनके मौके पर पहुंचने के बाद आदेशानुसार युवक की तलाशी ली गई उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पन्नी में हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को वनज करने पर 27 ग्राम पाया गया। थाना सेक्टर 13/17 में शीशनपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
आरोपी शीशनपाल को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments