रेडिमेड कपड़ो के शोरूम से कपड़े चोरी करने वाला सेल्समैन गिरफ्तार.10 शर्ट, 2 पेंट, 10 टी-शर्ट, 3 कैप, 2 निकर, 6 लोवर व 10 पैकेट जुराब बरामद.
BOL PANIPAT , 12 जनवरी : किशनपुरा चौकी पुलिस ने जीटी रोड स्थित रेडिमेड कपड़ो के एक शोरूम से कपड़े चोरी करने वाले सेल्समैन को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नुमाइस कैंप रोड न्यू माधो नगर सहारनपुर यूपी हाल जमालुपर कनखल उत्तराखंड निवासी अरणव सचदेवा के रूप में हुई है।
किशपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि किशनपुरा चौकी में कैथल के खनौदा गांव निवासी पवन पुत्र छोटाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत में गोहाना मोड़ के नजदीक जीटी रोड स्थित ऑक्टेव, पुमा (एआरआर संस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड) शोरूम पर मैनेजर के रूप में तैनात है। शोरूम के देखरेख की पूरी जिम्मेदारी उसकी रहती है। 13 और 14 दिसंबर को कंपनी की टीम द्वारा शोरूम का ऑडिट किया गया। इसमें पता चला की शोरूम के अंदर बने स्टोर रूम से लिवाइस, यूएस पोलो, पुमा, ऑक्टेव, न्यूमेरिनो, मुफ्ती ब्रांड के कपड़े गायब है। तैनात स्टाफ से पूछताछ करने पर सेल्समैन ने बताया कि शोरूम पर सेल्समैन तैनात अरणव सचदेवा पुत्र विनोद सचदेवा निवासी नुमाइश कैंप न्यू माधो नगर सहारनपुर यूपी ऑडिट से एक दिन पहले स्टोर रूम में लगी डीवीआर लेकर भाग गया है। उसने अरणव से गायब सामान व डीवीआर बारे पूछा और स्टोर पर आने के लिए कहा। अरणव न तो शोरूम पर आया और ना ही संतुष्टी भरा कोई जवाब दिया। उसे पता चला है अरणव ड्यूटी खत्म करके घर जाते समय प्रतिदिन स्टोर रूम से रेडिमेड सामान बैग में डालकर ले जाता था। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में पवन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी अरणव को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शोरूम से कपड़े चोरी करना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 10 शर्ट, 2 पेंट, 10 टी-शर्ट, 3 कैप, 2 निकर, 6 लोवर व 10 जोड़ी जुराब बरामद कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही बचे चोरी के कपड़े व डीवीआर बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments