14 जनवरी मकर सक्रांति के दिन होगी क्रांति की शुरुआत. निकालेंगे बेरोजगारो की बारात – नवीन जयहिन्द
BOL PANIPAT : 4 साल पहले नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा लाने को लेकर नवीन जयहिन्द व सोनू मलिक(मोखरा) पर चल रहे केस की पेशी पर नवीन जयहिन्द ओर सोनू मलिक(मोखरा) पानीपत कोर्ट पहुंचे। जयहिन्द ने बताया उस समय तत्कालीन एसपी ने जयहिंद को थाने में पेश होने के आदेश देकर उन्हें वही से वापिस भेज दिया था लेकिन अब साढ़े चार साल बाद इस सरकार ने फिर से उस मामले को उठाया जिसमे कोर्ट में पेशी के दौरान खुद जज ने सरकार और प्रशासन को इस बात पर फटकार लगायी की आखिर साढ़े चार साल तक सब कहा सो रहे थे।
जयहिन्द ने पेशी के बाद प्रेसवार्ता के दौरान सभी पानीपत वासियों व पत्रकार बन्धुओ को बेरोजगारो की बारात में अपनी-अपनी समस्याओं के साथ शामिल होने का न्योता दिया ओर बताया की 14 जनवरी 2023 मकर सक्रांति के दिन क्रांति की शुरुआत होगी और दोपहर 12 बजे रोहतक के मानसरोवर पार्क से भाजपा के राज्यकार्यालय रोहतक पर बेरोजगारो की बारात लेकर जाएंगे। जिसके चलते जयहिन्द विधानसभा में मुख़्यमंत्री ओर सभो 90 विधायको को बारात का कार्ड (न्योता) देने भी पहुंचे थे पर उनको विधासभा के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया था। जयहिन्द ने बताया बताया कि बेरोजगारो की बारात निकालनी इसलिए जरूरी है क्योंकि भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ सरकार आने से पहले कहते घूमते थे कि हरियाणा में भाजपा सरकार आते ही सभी बेरोजगारो के लिए बिहार से बहु लेकर आएंगे, मगर अपने दूसरे वादों की तरह यह वादा भी वे नही निभा पाए।
साथ ही जयहिन्द ने बताया ग्रह मंत्री अनिल विज्ज पर कटाक्ष करते हुए बताया कि पहले तो अनिल विज्ज साहब कपड़े उतार कर प्रदर्शन करते थे की अगर उनकी सरकार बनी तो हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस के समान वेतन देंगे, लेकिन आज तक लागू नही हुआ।
जयहिन्द ने बताया कि यह सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगो की गर्दन काटना चाहती है। सरकार ने लोगो के राशन कार्ड काट कर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि जिनके भी राशन कार्ड काटे गए है वे भी ओर जिसकी जो भी समस्या है वह अपनी समस्या को लेकर बेरोजगारो की बारात में शामिल हों। जयहिन्द ने हरियाणा के विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हरियाणा का विपक्ष गूंगा व बहरा बना हुआ है जो कि प्रदेश में इतनी समस्याएं होने के बावजूद विपक्ष का कोई भी नेता आवाज नही उठा रहा। जयहिन्द ने कहा कि हो सकता है कि सरकार विपक्ष को फाइलों व जेल का डर दिखाकर उन्हें चुप रखना चाहती है। लेकिन हम चुप बैठने वाले नही है, इसी तरह से हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
सोनू मलिक(मोखरा) ने बताया कि जयहिन्द ने केवल एक समाज की आवाज नही उठाई जयहिन्द हमेशा सभी समाज की आगे रह कर आवाज उठता है। साथ ही सोनू मलिक (मोखरा) ने बताया कि मैं जाट समाज से आता हूँ। जब सरकार द्वारा खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म किया गया था जिसमे सबसे ज्यादा जाट समाज के बच्चे आते है उसके लिए जयहिन्द ने ही सबसे पहले आवाज उठाई और सोटे के दम पर सरकार से कोटा वापिस करवाया था। सोनू मलिक में बताया कि मैं ओर मेरा पूरा समाज जयहिन्द के साथ खड़ा है और जयहिन्द से निवेदन है कि आप इसी तरह हमारे हक की आवाज उठाते रहिए हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। नवीन जयहिन्द के लिए सौ बार जेल में जाने के लिए तैयार हूं, ओर मैं इन मुकदमो से डरने वाले नही हूँ।
जयहिन्द ने बताया कि हमे दहेज में कुछ नही चाहिए बस मान-तान में सरकार प्रदेश की जो मांगे है उन मांगे पूरी करे जो कि इस प्रकार है।
- बेरोजगारों के रोजगार की मांग , CET क़वालीफाई करने की मांग, HTET आजीवन करने की मांग, भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग,हरियाणा की नौकरियों पर पहला हक हरियाणवी को दो और पांच लाख खाली पदों को भरने की मांग,खिलाड़ियों के खेल कोटा व EBPG कोटा बहाल करने की मांग।
- 102 वर्षीय दादा दुलीचंद को थापा लगवाई में – नाजायज तरीके से कटी गयी पांच लाख विधवा, बुढापा, व विकलांग पेंशन दोबारा लागू करने की मांग।
- पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग, हरियाणा पुलिस कर्मचारियों का वेतन पंजाब पुलिस के वेतन के समान करने की मांग।
- राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनूसार कैदियों को जल्द न्याय देने की मांग, जेल में कैद 70 प्रतिशत निर्दोष कैदियों को न्याय देने की मांग, कैदियों की कोरोना काल की छुट्टियों को सजा में गिने जाने की मांग, कैदियों के लिए सर्दियों में गर्म पानी व गर्मियों में पीने के लिए ठंडे पानी की मांग, जेल से नेता चुनाव भी लड़ सकते है तो इसलिए कैदियों को वोट डालने का अधिकार देने की मांग।
- हरियाणा में फैमिली आईडी, प्रोपर्टी आईडी, नशा, क्राइम, जैसी विभिन्न समस्यायों का समाधान करने की मांग।
जयहिन्द ने बताया कि जनता की आवाज सिर्फ बोलने से नही उठाई जाती , जिगर से उठाई जाती है और हम इसी तरह से जनता की हक की आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों को मानने वाले आदमी है। चाहे यह सरकार मुझे चाहे सौ बार गिरफ्तार करले या सौ बार जेल में डाल दे लेकिन सरकार को इन मुद्दों से भटकने नही दूंगा और जनता की आवाज उठाने से जयहिन्द कभी पीछे नही हटेगा।
राशन कार्ड के जरिये लोगो की गर्दन काटना चाहती है सरकार – जयहिन्द
जयहिन्द ने बताया कि लोग राशन कार्ड काटे जाने की वजह से बहुत परेशान है। यह सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगो की गर्दन काटना चाहती है। सरकार ने लोगो के राशन कार्ड काट कर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि जिनके भी राशन कार्ड काटे गए है वे भी ओर जिसकी जो भी समस्या है वह अपनी समस्या को लेकर बेरोजगारो की बारात में शामिल हों।
फेसबुक से डरते है मुख़्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर
नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को जनता से संवाद किया। इस दौरान जनता जो भी कमेंट कर रही थी, उसे साथ-के-साथ डिलीट किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने करीब 100 लोगों को मैसेज डिलीट करने के लिए लगाए हुए थे। लोग अपने मुद्दे रख रहे थे, कोई गाली नहीं दे रहे थे। अगर गाली कोई देता तो उसे डिलीट करें। साथ ही नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री लाइव आये थे। जिससे उम्मीद थी कि लोगों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। पूरे साल तो कुछ किया नहीं, लेकिन साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सद्बुद्धि आ गई होगी और अच्छी घोषणा करेंगे, लेकिन सरकार डरी हुई है और मुद्दे भी नहीं सुन रही। वहीं मुख्यमंत्री ने नए साल पर तोहफा देने की बात कही है। अगर सीएम नए साल पर भी लोगों की मांग मानते हैं तो वह भी अच्छा होगा।
जेल मंत्री है जीरो मंत्री
जयहिन्द ने बताया कि प्रदेश के जेल मंत्री जेरो मंत्री है। मंत्री जी को तो शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे ताऊ देवीलाल जी के परिवार से आते है और ताऊ देवीलाल जी ने अपने जीवन मे बहुत आंदोलन करे है जिस वजह से वे कई बार जेल भी गए। उन्हें अच्छे से पता होना चाहिए कि जेल में क्या-क्या समस्याएं होती है लेकिन वे फिर भी कैदियों की सुविधाओं की व्यवस्था नहीं करते।
महिला खिलाड़ी व खेलमंत्री का नार्को टेस्ट होना चाहिए – जयहिन्द
मुख़्यमंत्री जी जनता में ये बात फैला रहे है के खेल मंत्री ने इस्तीफा दिया है यह इस्तीफा नही है। जयहिन्द ने मुख़्यमंत्री जी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मुख़्यमंत्री मनोहरलाल है या खेल मंत्री। आखिर किस लिए खेल मंत्री को बचाया जा रहा है। खेल मंत्री खुद कहते है कि मैं अपना विभाग मुख़्यमंत्री जी को सौंपता हूँ। मुख़्यमंत्री को नए साल पर पूर्ण रूप से खेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
जयहिन्द ने कहा कि लगता मुख़्यमंत्री ने लोगो को पागल बनाने वाली किताब पढ़ रखी जो रेलवे स्टेशन पर मिलती है, मगर हरियाणा की जनता पागल नही है। ये जो धाराएं खेल मंत्री पर लगी है अगर किसी आम व्यक्ति पर लगती या मुझ पर ही लगती तो अबतक जेल में जेल में डाल दिया जाता, तो खट्टर साहब खेल मंत्री को बचा कर क्या छिपाना चाहते है।
जयहिन्द ने कहा कि हम शुरू से कह रहे है कि महिला खिलाड़ी व खेल मंत्री दोनों का ही नार्को टेस्ट होना चाहिए या हाइ कोर्ट के सिटिंग जज से पूरे मामले की जांच करवाई जाए, जिससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। अगर जांच में महिला खिलाड़ी दोषी पाई जाती है तो उस पर कार्यवाही हो और अगर खेल मंत्री दोषी मिलते है तो उनका तुरंत इस्तीफा दिलाकर जेल में डाला जाए। क्योंकि इससे हरियाणे का माहौल खराब होता है। इसका सीधा सीधा प्रभाव हरियाणा की हजारो महिला खिलाड़ियों पर पड़ेगा। क्योंकि अगर महिला खिलाड़ियों के साथ प्रमोशन के बहाने, नौकरी के बहाने, ट्रांसफर के बहाने इस तरह की हरकतें होंगी तो कोई भी परिवार अपनी लड़कियों को खेलो में हिस्सा नही दिलाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी तो यही पानीपत से ही शुरू हुआ था ओर अब यह होगया है कि इन मंत्रियों से अपनी बेटी को बचाओ।
विधानसभा सत्र बना हुआ है मुशायरा सत्र
जयहिन्द ने बताया कि विधानसभा सत्र को इन्होंने मिलजुलकर मुशायरा सत्र बना रखा है कि एक मुख़्यमंत्री शेर कहता है तो तुरंत पूर्व मुख्यमंत्री भी जवाब में शेर बोलते है। लेकिन बेरोजगारो के रोजगार और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की बात कोई नही बोलता।
जयहिन्द ने बताया हरियाणा की भाजपा सरकार गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लागू करके सारी नौकरियां प्राइवेट ठेके पर कर देना चाहती है, यहां तक कि सरकारी दफ्तरों में भी अब प्राइवेट ठेकों पर भर्तियां की जाने लगी है। जो कि हरियाणा के युवाओ के साथ सरासर नाइंसाफी है।

Comments