ऑपरेशन झंडा के तहत घर-घर पहुंचेंगे आप कार्यकर्ता
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश में वॉलिंटियर मैपिंग सीट का काम जोर शोर से चल रहा है साथ ही हर घर की छत पर आम आदमी पार्टी के ऑपरेशन झंडा के तहत घर-घर जाकर झंडे लगाए जा रहे हैं।
इसी के चलते आज पानीपत ग्रामीण हल्के के गांव कुटनी, उग्राखेड़ी, गजबण,राजा खेड़ी,बिंझौल गाँवों में घरों के ऊपर सैकड़ों झंडे लगाए गए। राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर मलिक ने बताया की डिस्ट्रिक्ट पानीपत की सभी विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से इस अभियान में शामिल हो रहे है व नए लोगों को जोड़कर आप परिवार को बड़ा किया जा रहा है तथा बूथ स्तर पर टीम तैयार की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पानीपत में दर्जनों टीमें अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान में पूरा जोर शोर से लगी हुई हैं, जिनमे मुख्यतौर पर पानीपत इसराना पानीपत शहरी एवं पानीपत समालखा . सुखबीर मलिक टीम पानीपत ग्रामीण, विरेंदर आर्य टीम पानीपत इसराना, राकेश चूघ पानीपत शहरी एवं पानीपत समालखा अपनी टीमों के साथ पूरी सक्रियता से लगे हुए है। पानीपत ग्रामीण हल्के के ऑपरेशन झंडा के दौरान आज सुखबीर सिंह मलिक, देवन सलूजा, मनमोहन सिंह, राजकुमार मुंडे, रवि गोस्वामी, संदीप मनचंदा,प्यारेलाल गुप्ता, इकबाल पानीपति, शाकिर अली, आदि मौजूद रहे।

Comments