Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सेक्टर 18 पानीपत में शराब के ठेके के खिलाफ धरना. जिला इकाई आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने पानीपत जिले के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन में भाग लिया व इस धरने प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया ।अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई ऐसा संकेत इसे हटाने का दिया है कि क्या कार्रवाई की गई। अभी तक की सारी जांच में यह तय हुआ है कि इस ठेके को रखने में एचएसवीपी अधिकारियों द्वारा सारी नीतियों को ताक पर रखकर ठेकेदार के साथ मिलकर अवैध तरीके से यह ठेका सेक्टर के बीचोबीच खेल के मैदान में रखा गया है.

सूरजभान राठी प्रधान सेक्टर 18 ने कहा कि हम एचएसवीपी अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच करवा कर दोषी अधिकारियो पर सख़्त से सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते है। इस अवैध रखे हुए ठेके को जल्द से जल्द सेक्टर के बीचोबीच से उठाकर जहां पर कानूनी तौर पर इसे रखा जा सकता है वहां पर इसको शिफ्ट कर दिया जाए इस आंदोलन में सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन इस धरने को प्राप्त है सभी सेक्टर वासी एकजुट होकर धरने को पूरी तरह सफल बनाए हुए हैं . मातृशक्ति धरने में मुख्य भूमिका निभा रही है ,सभी सैक्टर वासियों का यह अटल संकल्प है कि जब तक यह ठेका सैक्टर से बाहर नही जाता यह धरना-प्रदर्शन शान्ति पूर्वक चलता रहेगा।

सेक्टर अट्ठारह वासियों के समर्थन में प्रदर्शन का समर्थन करने वालों में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक,जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ, अनिल पांडे, योगेश कौशिक, दीपक बग्गा, नीलम परनामी, सूरजभान राठी इकबाल पानीपती, ,दयानंद राठी पवन कोहली, राजकुमार मुंडे,अशोक कुमार, मनमोहन सिंह ,देवन सलूजा, रेखा दहिया, संजीव कौशिक,प्यारेलाल गुप्ता रीतम सोनी व बहुत से साथी मौजूद रहे.

Comments