गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा और एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 14 मई 2023, देशराज कॉलोनी में अक्तूबर 2022 में कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र सुखीबर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे और एक आरोपी को शनिवार सायँ सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोपाल उर्फ पिटू पुत्र पुरुषोत्तम निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रुप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि मामले में आरोपी साधु, बारू, कुनाल, प्रवीन उर्फ बारू, रामसिंह, मिंटू, राकेश, गगन निवासी देशराज कॉलोनी, गोरव निवासी वधावाराम कॉलोनी, राहुल, मंदीप निवासी न्यू रमेश नगर, संदीप उर्फ टींडा निवासी देशराज कालोनी सहित 14 आरोपियों को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक गंडासी, लाइसेंसी एक डोगा गन, चार खोल व एक जिंदा रोंद बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। वही मामले में एक आरोपी को भगाने में आर्थिक सहायता करने वाले आरोपी श्यामलाल निवासी देशराज कॉलोनी को भी गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन की टीम मामले में गिरफ्तार 15 आरोपियों को जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। टीम ने शनिवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर भावना चौक से आरोपी गोपाल उर्फ पिटू पुत्र पुरुषोत्तम निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
पूछताछ में आरोपी गोपाल ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद आरोपी गोपाल को पुलिस टीम ने रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र पुत्र सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि कालोनी में उनकी भैंसो की डेयरी है। करीब 1 साल पहले कालोनी निवासी प्रवीन पुत्र सुनील के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। प्रवीन ने इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू, सुनील, राकेश मिन्टू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप व चार पांच अन्य युवकों के साथ 5 अक्तूबर की देर रात घर में घुसकर उसके पिता सुखबीर को चोट मारी। वह भाई बिजेंद्र, मोनू व दिनेश पिता सुखबीर को साथ लेकर प्रवीन के घर इसका उलहाना देने के लिए गए थे। गली में पहुंचते ही प्रवीन, साधु, संदीप व इनके परिवार की अन्य ओरतों ने छत से हमारे उपर ईटों से हमला कर दिया। बचाव करते हुए वह भागने लगे तो प्रवीन ने डोगा गन से व साधु ने देसी पिस्तौल से उनके उपर फायरिंग कर दी। गोली भाई दिनेश की छाती व कंधों में लगी। दिनेश को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था की आज सभी को खत्म कर देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments