Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जून 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर-18 निजामपुर पुलिया के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पाथरी गांव निवासी अमन के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सेक्टर-18 में निजामपुर पुलिया के पास मौजूद थी। तभी टीम को निजामपुर पुल की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन पुत्र शमशेर निवासी पाथरी के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

पूछताछ में आरोपी अमन ने पुलिस को बताया बरामद देसी पिस्तौल उसने शौक पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले अपने भाई से लिया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments