Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डे के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ बच्ची निवासी नांगल कला सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डे के पास मौजूद थी। तभी टीम को एक युवक बिजली पावर हाऊस की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनोज उर्फ बच्ची पुत्र जगपाल निवासी नांगल कला सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पुलिस ने युवक को देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल करीब 2 महीने पहले यूपी के बड़ौत से अंकित नाम के युवक से 6 हजार रूपये में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।

पुलिस ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मनोज उर्फ बच्ची के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला तस्कर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments