Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी के आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर समालखा चौकी पुलिस टीम ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2024 , समालखा चौकी पुलिस की टीम सोनीपत जेल में बंद बाइक चोरी के आरोपी को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ मोनू निवासी कालुपुर चुंगी सोनीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने सोनीपत निवासी अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर बीते वर्ष अगस्त महीने में समालखा माता पुली रोड से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में कुलदीप पुत्र श्री राम निवासी वार्ड 15 समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी नरेश उर्फ मोनू को गत दिनों सोनीपत पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत के थाना समालखा की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से समालखा से चोरी हुई एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
 
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर समालखा चौकी पुलिस वीरवार को सोनीपत जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ में बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments