Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देशी  पिस्टल  सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खोजकीपुर यमुना पुल पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवेंद्र निवासी बुडनपुर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार देर शाम खोजकीपुर यमुना पुल पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रख रही थी। तभी यूपी की तरफ से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान देवेंद्र पुत्र प्रभु दयाल निवासी बुडनपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्टल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।  टीम ने युवक को देसी पिस्टल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी करीब 1 महीना पहले यूपी के कैराना गया था। शौक पूरा करने के लिए आरोपी वहा मिले एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल 5 हजार रुपये में खरीद कर घर ले आया।

पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments