Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 30 सितम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने टीडीआई रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आकाश निवासी काबड़ी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान टीडीआई रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान संदिग्घ किस्म का एक युवक काबड़ी गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आकाश पुत्र बबलू निवासी काबड़ी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह गांव के पास बनी फैक्टरी में काम करता है। करीब 6 महीने पहले फैक्टरी के नजदीक चाय के खोखे पर मिले एक अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल 2500 रूपए में खरीद था। दोस्तों में रौब जमाने के लिए वह उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी आकाश के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी आकाश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments