Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की बाइक व चोरी किया मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अप्रैल 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की बाइक व चोरी किया मोबाइल फोन बरामद. सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मंगलवार साय जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लविश पुत्र प्रवीन निवासी कृष्णपुरा पानीपत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व चोरी किया मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी लविश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी से की गई पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ आरोपी लविश नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड पर देशवाल चोक के पास स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की आरोपी ने अपनी पहचान लविश पुत्र प्रवीन निवासी कृष्णपुरा पानीपत के रूप बताते हुए उक्त बाइक पर सवार होकर शनिवार 16 अप्रैल की सुबह जाटल रोड पर राम नगर कालोनी में एक मकान से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबइल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में मीना पत्नी पपू निवासी जाटल रोड राम नगर कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मीना ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात युवक उसके घर से मौबाइल फोन चोरी करके ले गया। मीना की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments