अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 14 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 09 जनवरी 2025,पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने बुधवार को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम बुधवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान टोल टेक्स के पास मौजूद थी। तभी दो पीठू बैग लिए खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आरिफ पुत्र इकबाल निवासी माई जी कॉलोनी के रूप में बताई। बैगों की तलाशी लेने पर एक बैग से 6 बोतल व दूसरे बैग से 8 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का रेड लेबल मिली। पुलिस टीम ने युवक को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

Comments