Saturday, September 5, 2026
Newspaper and Magzine


115 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2022, पानीपत, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए एमजेआर चौक पर नाकाबंदी कर एक युवक को 115 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भूपेंद्र निवासी नवादा आर पानीपत के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलाशा हुआ वह चरस को गत दिनों हरिद्वार में एक अज्ञात युवक से खरीद कर लाया था। वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चरस को पानीपत आस पास के क्षेत्र में बेचने की फिराक में था इससे पहले ही पुलिस ने उसे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी धर्मसिंह को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम वीरवार को गश्त के दौरान सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भूपेंद्र निवासी नवादा आर सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर मित्तल मेगा मॉल की और से एमजेआर चौक की तरफ जाएगा। भूपेंद्र के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत एमजेआर चौक पर नाकाबंदी कर संद्विगध वाहनों व युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक बाइक पर सवार होकर मित्तल मेगा मॉल की और से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को रोक कर पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान भूपेंद्र पुत्र हरिराम निवासी नवादा आर पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने निमयानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 115 ग्राम पाया गया।

Comments